होने लगी है जिस्म में जुंबिश तो देखिएइस परकटे परिंदे की कोशिश तो देखिए
गूंगे निकल पडे हैं ज़ुबां की तलाश में
सरकार के खिलाफ ये साज़िश तो देखिए
बरसात आ गई तो दरकने लगी ज़मीन
सूखा मचा रही ये बारिश तो देखिए
उनकी अपील है उन्हें हम मदद करें
चाकू की पसलियों से गुज़रिश तो देखिए
जिसने नज़र उठाई वही शख्स गुम हुआ
इस ज़िस्म के तिलिस्म की बंदिश तो देखिए
-दुषयंत कुमार
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें